खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि हथवन गांव के वार्ड दस के कारे लाल यादव के छह माह के पुत्र सुधांशु कुमार का अपहरण गुरुवार को शाम को होने की बात चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि उक्त मामले की जानकारी पाकर पुलिस हथवन गांव के वार्ड 12 से दो लोगों को पुलिस पुछताछ के लिए थाना लाया है। बताया जाता है कि मिथलेश यादव का मानस्कि विक्षिप्त नौकर आने पिता दादा के साथ चला गया। जिसको भगाने का आरोप एक व्यक्ति के परिवार पर लगाया जा रहा था। परिणाम में इसके बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कारेलाल यादव आने पिता के साथ प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घर में उसकी पत्नी जानकी देवी ही है। उसकी पत्नी द्वारा पुलिस को मौखिक जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मिथलेश यादव और उसकी मां से पुछताछ में पता चला ...