खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर पुलिस ने छह किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुफ्फसिल थाना क्ष्ज्ञेत्र के मथार के रहने वाले प्रमोद यादव के पुत्र बाटो यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बोरा में गांजा लेकर मोटरसाइकिल से किसी को डिलवरी देने के लिए जा रहा है। इस पर एसपी ने डीआईयू की टीम व नगर थाना की टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी बीच जब एक बाइक चालक को रोका गया और उसके बाइक पर रखे बोरा की तलाशी ली गई तो एक एक किलो के छह पैकेट में गांजा भरा हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए तस्कर बाटो कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में डीआईयू टीम के अलावा नगर थाना के ट्रेनी दरोगा प्रशांत कुमार व एसटीएफ की टीम शामिल...