Khagaria News: छत से गिरकर बालिका घायल, किया पीीएचसी से रेफर
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित शर्मा के दो वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना शनिवार के अपरान्ह की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित बालिका अपने छत पर खेल रही थी। इसी क्रम में कोई चूक हो जाने से वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.