Khagaria News: छठ महापर्व पर भक्ति, लोकसंस्कृति और नाट्य परंपरा का होगा अनुपम संगम
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला स्थित नाट्यकला भवन में गुरुवार को नवयुवक नाट्यकला परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रघुवंश प्रसाद यादव ने की। बैठक का संचालन सचिव राकेश पासवान शास्त्री ने की। बैठक में आगामी छठ महापर्व के मौके पर दो दिवसीय नाटक मंचन की तैयारियों सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री शास्त्री ने बताया कि लोकआस्था, आध्यात्मिक पवित्रता और लोकसंस्कृति के महापर्व छठ के अवसर पर परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष नाटक मंचन की परंपरा निभाई जाती है। बैठक में खरना एवं प्रथम अर्घ्य की रात्रि में नाटक मंचन कराने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शांतिपूर्ण दहशरा को लेकर शहरवासियों को दिया साधुवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.