खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम अंचल में गलत जमाबंदी करने के आरोप को लेकर मंगलवार से रूपनी गांव निवासी विनोद पासवान अंचल कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। उन्होंने अपनी मांग को लेकर अनशन शुरू करने की भी जानकारी दी। विनोद पासवान ने आरोप लगाया कि उनके वंशजों की जमीन की जमाबंदी गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम जमाबंदी कायम कर दी गई है। इसे लेकर वे लंबे समय से संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। विनोद पासवान के अनुसार, उन्होंने मामले को लेकर चौथम अंचल अधिकारी से भी मुलाकात की थी। उनका कहना है कि अंचल अधिकारी की ओर से उन्हें न्यायालय से संपर्क करने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने अपनी मांग को लेकर अंचल कार्यालय के समक्ष धरना और भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। विनोद पासवान ने कहा कि जब तक उनकी जम...