खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया : चौथम में 20 सूत्री की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट : चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में बुधवार को 20 सूत्री कीहुई बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने की। आयोजित बैठक में सीडीपीओ के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने सवाल उठाए। वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं की गई। सदस्य निरंजन सिंह ने कहा कि अब भी कई स्कूलों को अपना भवन नहीं है। दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर स्कूल संचालित किया जा रहा है। वहीं एमओ से जन वितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित जांच करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा कई अन्य विकास मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ रणजीत कुमार सिंह, प...