Khagaria News: चौथम थाना पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग कांडों में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में ठुठी गांव निवासी गोविंद कुमार व तेगाछी गांव निवासी गणेश सिंह शामिल हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों के अनुसंधानकर्ता अभिमन्यु कुमार एवं कुंदन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को चौथम थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.