खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल पर गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। बीडीओ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद बीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई।इस दौरान बीडीओ ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: संविधान दिवस पर प्रखंड सभा...