खगडि़या, नवम्बर 11 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मडैया थाना क्षेत्र में अपने क़ो चौकीदार बताकर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट व लूटपाट करने की घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना गत आठ नवंबर की रात मडैया-परबत्ता मुख्य सड़क किनारे स्थित एक मनिहारी दुकान की है। पीड़ित महद्दीया गांव निवासी मो. मंजर आलम द्वारा थाना में आवेदन देकर सात नामजद व कुछ अज्ञात पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक व आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और पुलिस में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होने देने की धमकी भी दी। घायल दुकानदार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में कराया गया। इधर मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आ...