Khagaria News: चौकीदार पर हमला करने वाले को 10 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव में मंगलवार की दोपहर चौकीदार मो नौसाद आलम उर्फ मंटू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने गुरुवार को बताया कि बंदेहरा निवासी चौकीदार मंटू कुमार को गांव के ही कुंदन कुमार ने धारदार चाकू से गला के पास हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। एसआई राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हमलावर कुंदन कुमार अपने घर में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात बंदेहरा स्थित उसके घर पर छापेमारी की और गोपाल दास के पुत्र कुंदन कुमार को धर दबोचा। इधर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.