खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राबड़ी नगर में सुक्कन यादव के बथान से मंगलवार की रात्रि चोर ने तीन भैस की चोरी कर ली। सुक्कन यादव की पत्नी ममता देवी ने इस संदर्भ में पौरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पौरा पुलिस ततपरता दिखाते हुए इस घटना का उद्भेदन के लिए काफी प्रयास कर बुधवार को पुलिस ने चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी की तीनों भैंस को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके ए वारदात चोरी के आरोपी पौरा निवासी लालो यादव के 24 वर्षीय पुत्र सिट्टू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिराफ्तार आरोपी को न्याययिक हिरासत भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बकरी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...