खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार की शाम चोरी के आरोप में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बताया जाता है कि युवक को संदिग्ध स्थिति में अस्पताल परिसर में घूमते देख कुछ लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद लोगों ने युवक को चित्रगुप्त नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, युवक ने चोरी की है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...