Khagaria News: चोरी करने की आशंका पर एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
खगडि़या, नवम्बर 28 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर एक कुम्हरैली गांव में खस्सी एवं बाइक चोरी के आशंका पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुम्हरैली गांव निवासी शंभू शर्मा के घर के पास सीएनजी वाहन लगाकर तीन चोर खस्सी चुरा रहे थे। आरोपियों ने खस्सी चुराकर सीएनजी पर लोड कर ली और इसके बाद बाइक चुराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद टूट गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे व अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दो युवक भाग निकले। पकड़े गए युवक की पहचान बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र के शेर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.