खगडि़या, अगस्त 25 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के रसौंक, माड़र उत्तरी, माड़र दक्षिणी एवं उत्तर माड़र पंचायत की लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सोमवार को डीएम विक्रम विरकर को एक प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा। जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और इन चार पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और विकास कार्य कराने की मांग की गई है। मांग-पत्र में पंचायत रसौंक में प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए जमीन चिन्हित कर भवन निर्माण कराने की मांग की गई। वहीं रसौंक एवं माड़र उत्तरी पंचायत में अलग-अलग खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर मैदान निर्माण कराने की मांग रखी गई। माड़र उत्तरी पंचायत में प्राथमिक मकतब स्कूल से सोनमनकी रोड स्थित बजरंगबली मंदिर तक आरडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करान...