खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत कोलवारा गांव में अंग प्रदेश की प्रसिद्ध लोकगाथा चार दिवसीय बिहुला-विषहरी पूजा की तैयारी जोरों पर है। इधर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। कोलवारा पंचायत के वार्ड संख्या 18 स्थित विषहरी मंदिर में प्रत्येक वर्ष होने वाली पूजा में खगड़िया जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यहां पिछले करीब छह दशकों से बाला बिहुला-विषहरी की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जा रही है। पूजा के दौरान रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा बिहुला-विषहरी की लोकगाथा पर आधारित नृत्य, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के कलाकार भाग लेते हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण क...