Khagaria News: चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, किया तीन घंटे सड़क जाम
खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड के संतोष गांव में पिछले चार दिनों से लगातार चरमराई बिजली व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए। बिजली आपूर्ति में लगातार हो रही कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने संतोष पुल के समीप अलौली-खगड़िया मुख्य पथ को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पिछले चार दिनों से बिजली की स्थिति पूरी तरह बदहाल है। कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहती है। जबकि थोड़ी देर के लिए आपूर्ति होने के बाद फिर बिजली काट दी जाती है। इससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.