खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के चातर गांव में शुक्रवार को घर की सफाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान चातर गांव निवासी पंकज शर्मा की 13 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रियंका घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह किसी विद्युत प्रवाहित तार या उपकरण की चपेट में आ गई। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: करंट लगने से छह वर्षीय बच्चा घायल घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। च...