खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को प्लेटफार्म पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ के आरक्षी रमेश तिवारी उस समय देवदूत बन गए जब चलती 15903 अप डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ ट्रेन से एक महिला अपनी बच्ची के साथ प्लेटफार्म पर कूद गई। चलती ट्रेन से नीचे गिरते देख आरपीएफ जवान सतर्कता से महिला व बच्ची को प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसने से बचा लिया। इसी बीच महिला के पति भी चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। जिसमें उसके सर में चोट आई। जिस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पति व पत्नी को सदर अस्पताल भेजकर इलाज करवाया। इलाज उपरांत बच्ची सहित पति व पत्नी को एक ट्रेन पर सवार कराकर गंतव्य की ओर भेजा गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिला के धौरहरा गांव के 25 वर्षीय सोमपाल अपनी पत्नी रेणु देवी व बच्ची के साथ खगड़िया रेलवे स्टेशन पर जनसेवा ...