Khagaria News: चंडीगढ़ में काम के दौरान करंट लगने से जिले के एक मजदूर की मौत, मातम
खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कमरी गांव के एक प्रवासी मजदूर की चंडीगढ़ में बुधवार देर शाम कार्य के दौरान बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के कमरी गांव निवासी मो. जब्बार के 21 वर्षीय पुत्र मो. फैजान के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम जैसे ही दूरभाष से बेटे की मौत की खबर आई गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि मृतक के पिता गांव में ही गाड़ी चलाता है। जबकि तीन बेटों में मंझले बेटे प्रदेश के चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। जवान बेटे की मौत से माता पिता की चीत्कार लोगों का दिल दहला रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.