खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता राजकीय आश्वासन समिति के सभापति सह बेलदौर के जदयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने नगर पंचायत कार्यालय में बंद पड़े घड़ी को देख कर कार्यालय के नियमित संचालन पर कई तरह के सवाल खड़े किए। जानकारी के मुताबिक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद जदयू विधायक पन्नालाल सिंह नगर पंचायत कार्यालय में आमंत्रण पर पहुंचे। कार्यालय कक्ष में पहुंचते ही कार्यालय कक्ष में दीवार पर लगी बंद पड़ी घड़ी को देखकर विधायक ने मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक अधिकारी से कार्यालय के नियमित रूप से नहीं खुलने का सवाल किया। विधायक के इस सवाल पर मुख्य पार्षद एवं ईओ ने कार्यालय नियमित खुलने की बात बताते हुए बंद पड़ी घड़ी को बदल कर नई घड़ी लगाने का निर्देश अधीनस्थ कर्मियों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...