Khagaria News: घास काटने के दौरान सर्पदंश से महिला गंभीर,, सीएचसी में चल रहा इलाज
खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला को जहरीला सर्प डंस लिया। जख्मी महिला की पहचान कुल्हड़िया गांव निवासी मो. वसीम की 25 वर्षीया पत्नी नेहा खातून बताई जा रही है। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। इधर पीड़ित महिला ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान घास के बीच छिपे सर्प ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद वह घबरा गई और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। डॉ. आशीष कश्यप ने महिला का तत्काल उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल लाकर आवश्यक इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.