Khagaria News: घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या
खगडि़या, सितम्बर 10 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय, महद्दीपुर के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक 22 वर्षीय एक युवक के सीने में गोली मार हत्या कर दी। घटना बुधवार की शाम 7:30 बजे की है। आनन फानन में आसपास के लोगों ने उसें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय बंदेहरा गांव निवासी विलास सिंह का 22 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक महद्दीपुर बाजार से बंदेहरा पैदल अपने घर लौट रहा था कि हरिवंश उच्च विद्यालय महद्दीपुर के पास पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने उसे घेरकर उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.