खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित कालीबाड़ी से घर के आगे से दिनदहाड़े एक बाइक की चोरी कर ली गई। जिसकी सूचना नगर थाना में दी गई है। इधर सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वे अपने घर के आगे बिते 29 अगस्त को बाइक लगा रखा था। इसी बीच बाइक की चोरी कर ली गई। जिसकी सूचना लिखित में थाना में दी गई है। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...