खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव में पंचायत करने गए सरपंच के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना क़ो लेकर सरपंच मुकेश कुमार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि एक पूर्व से जमीन विवाद चल था। बुधवार की दोपहर उपसरपंच कैली देवी आदि पंचों के साथ ये लोग अरुण मंडल के घर विवाद सुलझाने के लिये पहुंचा क इसी बीच पूर्व से घात लगाए बैठे लोगों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट की घटना में वह घायल हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।इस घटना क़ो लेकर तरह -तरह की चर्चा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...