खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुंभा गांव स्थित गाजीघाट स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शुंभा (मॉडल स्कूल) में छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व की जीवंत और मनोरम झांकी प्रस्तुत कर बुधवार को लोगों का मन माोहल लिया। पारंपरिक परिधान में सजी छात्राओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा का अभिनय कर लोक आस्था की अनूठी तस्वीर पेश की, तो वहीं पारंपरिक छठ गीतों की धुन पर पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, कुमार राजन और चालक संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत करने वाली छात्राओं में कक्षा नौवीं की आंसू कुमार...