खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीएचसी बेलदौर में गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सकों को एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की। इसमें वीबीडीएस रघुनायक और पिरामल फाउंडेशन के पीओ श्रवण कुमार ने ग्रामीण चिकित्सकों को डेंगू, फाइलेरिया, कालाजार और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षकों ने उक्त बीमारियों के लक्षण, बचाव के तरीके, समय पर पहचान, जांच प्रक्रिया और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और उचित रेफरल की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के संजय कुमार, बीसीएम दीपक कुमार, बीईई उमेश कुमार ग्रामीण चिकित्सक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश क...