खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता माली पंचायत के वार्ड नंबर दस अकहा एवं वार्ड नंबर ग्यारह के लोगों की संयुक्त बैठक मंगलवार को वार्ड सदस्य प्रेमचंद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पंचायत में बनने वाला विवाह भवन दोनों वार्ड के मध्य में करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए कहा गया है कि पंचायत के वर्तमान मुखिया अपने सुविधा के हिसाब से इस भवन का निर्माण अपने गांव विष्णुपुर में करवाना चाहते हैं। जिससे इसका समुचित लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाएगा। अंचलालिधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उक्त दोनों वार्ड पंचायत के सबसे पिछड़ा वार्ड है एवं इसमें सर्वाधिक आबादी शोषित वंचित वर्गों का है। विवाह भवन के लिए पर्याप्त जमीन दोनों वार्ड में उपलब्ध होन...