खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड की मध्य बौरने पंचायत में सोमवार को पीएम आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया शशिभूषण कुमार ने की। ग्रामसभा में वर्ष 2024 में आवास योजना को लेकर किए गए सर्वे के आधार पर तैयार प्रतीक्षा सूची में दर्ज लाभुकों के नामों पर चर्चा की गई। साथ ही अयोग्य लाभुकों के नाम सूची से हटाने तथा योग्य लाभुकों को नियमानुसार समय पर आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर सरपंच लालेन्द्र सिंह, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, पंचायत सचिव राजेश राम, आवास पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, ग्रामीण आवास सहायक राहुल देव ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर अंशु कुमार सहित सभी 14 वार्डों के प्रतिनि...