खगडि़या, नवम्बर 2 -- संगठन की मजबूती पर चर्चा Khagaria News: खगड़िया : ग्रामरक्षा दल की जिलास्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड स्थित आदर्श संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय, पीपरपांती के प्रांगण में रविवार को पंजीकृत बिहार राज्य दलपति एवं ग्रामरक्षा दल की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय के निर्देशानुसार आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामरक्षा दल के सदस्यों ने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया है। संगठन को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही ग्रामरक्षा दल के हित में सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय के निर्देश पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, ...