खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: खगड़िया : गोली मारकर एक युवक की बदमाशों ने की हत्या जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलतौड़ा पुल के निकट शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।

हत्या का विवरण मृतक स्थानीय ज्वालापुर गांव निवासी पवन पटेल का 38 वर्षीय पुत्र जंगली पटेल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह स्थानीय बस स्टैंड पर किरानी का काम करता था। सुबह लगभग नौ बजे अपने घर से बस स्टैंड पर पहुंचा था। इसी बीच दो बाइक पर चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ आधा चक्र से अधिक फायरिंग की। जिसमे गोली लगने से जंगली पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर घटनाक्रम गोली चलने की सूचना पर आसपास से लोग जब तक घटनास्थल की ओर दौड़े तब...