खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा व बिठला गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक गोली कांड के नामजद सहित नशे की हालत में चार युवक क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद बैसा गांव निवासी घुघली यादव व बिठला गांव निवासी सुजीत गोस्वामी, बिट्टू गोस्वामी व राजू गोस्वामी का नाम शामिल है। गत पांच दिनों पूर्व बकरी के विवाद क़ो लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोली चली थी। उक्त घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगो क़ो नामजद किया गया है। वहीं मड़ैया पुलिस ने गत गुरुवार की रात शराब के नशे में तीन युवक क़ो गिरफ्तार किया है। इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद चारो नामजदं क़ो न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...