खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: गोगरी।Rs. एक संवाददाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोगरी द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में संचालित एबीएस अभियान के तहत तीन क्षेत्रों में 902 लोगों के रक्त नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें फतेहपुर एवं पसराहा से तीन तीन सौ तथा राटन से 302 लोगों के रक्त नमूने लिए गए। अब तक 100 नमूनों की जांच की गई है। जिसमें फतेहपुर के तीन व्यक्ति फाइलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। शेष नमूनों की जांच की जानी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रप्रकाश ने लोगों से कहा कि फाइलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण के लिए समय पर जांच कराना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: फाइलेरिया जांच के लिए 900 लोगों के सैंपल लिए गए उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प...