खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद अंतर्गत जमालपुर बाजार में लगातार लग रहे जाम और अतिक्रमण से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलने की उम्मीद जगने लगी है। शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरे बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बताया गया कि जमालपुर बाजार गोगरी अनुमंडल का एक प्रमुख बाजार है जहां सड़क के दोनों किनारे दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत मिलने पर एसडीओ और एसडीपीओ दल-बल के साथ बाजार पहुंचे और सड़क पर लगे ठेले, बांस-बल्ले और अवैध रूप से बढ़ाए गए दुकानों के हिस्सों को हटवाया। बाजार से अतिक्रमण हटाने...