Khagaria News: गोगरी : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पूजा पंडालों का लिया जायजा
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को गोगरी, उसरी, महेशखूंट, जमालपुर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पंडालों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार, सहायक अभियंता विपिन कुमार विजेता और जेई ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय मानव बलो को आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।कार्यपालक अभियंता ने पूजा स्थल के पास अवस्थित लोहे के बिजली खंभों में करंट से बचाव के लिए पॉलीथिन चिपकाने का निर्देश दिया, ताकि भीड़ के दौरान कोई अनहोनी न हो। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति का भी आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा को लेकर बिजली अधिकारी मुस्तैद कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.