खगडि़या, अक्टूबर 21 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोग़री रजिस्ट्री चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर कमिटी उसरी द्वारा दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली-हरियाणा और झारखंड के अलावे आसपास इलाके के पहलवानों ने अपना दम दिखाया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती प्रतियोगिताआयोजन समिति के कोषाध्यक्ष सह अधिवक्ता सुबोध यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की भव्यता अगले साल और बढ़ेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभु नारायण यादव, ललन कुमार लाल, राकेश कुमार उर्फ़ डब्ल्यू, रॉबिन स्मिथ ,छबिला पहलवान, विभूति पहलवान, नारद यादव, ब्रजेश कुमार, कविरंजन कुमार, अधिवक्ता मनोज यादव, वशिष्ठ यादव आदि सक्रिय थे। यह भी पढ़ें- Godda News: संग्रामपुर के अखाड़े में पहलवानों...