खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी बाजार से कौवाकोल जाने वाली सड़क का महत्वपूर्ण है। पर, इस सड़क की चौड़ाई कम रहने से वाहनों का आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोगरी बाजार से कौआकोल जाने वाली सड़क की लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन होता है। आरईओ विभाग से निर्मित सड़क संकरी रहने से हमेशा वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है। उल्लेखनीय है कि यह सड़क मुंगेर जिले के दो पंचायत हरिणमार एवं झौआ बहियार को जोड़ती है। वही महेशखूंट वाया कौआकोल सड़क मार्ग से रजिस्ट्री चौक की दूरी छह किलोमीटर है। जबकि वाया राटन से सात किलोमीटर की दूरी है। दूरी कम रहने के कारण गोगरी बाजार, लक्ष्मी नगर हाट, धनखेता, ब्राह्मण टोला गोगरी, गोगरी कस्बा आदि गांवों के लोगों को क...