Khagaria News: गोगरी: वाहन जांच अभियान से चालको में हड़कंप
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना के समीप सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के निर्देश पर दरोगा कुंदन कुमार, सत्येंद्र मांझी एवं सशत्र बलो ने थाना के समीप ब्ैोरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच की। जांच के दौरान बाइक की डिक्की, हेलमेट व गाड़ी की आवश्यक कागजातों की जांच किया गया। सभी शर्त को पूरा नही करने वाले बाइक से जुर्माना का चालान ऑनलाइन काटा। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि लगभग 10 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया है। वाहन जांच अभियान से बाइक चालक यत्र तत्र रास्ते से भागते दिखे। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान चालको में हड़कंप दिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.