खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी में प्रखंड स्तरीय बासंतिक रबी महोत्सव सह खेत बचाओ अभियान आयोजित की गई। गोगरी ट्रायसम भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बासंतिक रबी महोत्सव कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड के किसान भाइयों को रबी सीजन में उन्नत खेती करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मौसम अनुकूल खेती और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। किसानों को समझाया गया कि मिट्टी की जांच करवाकर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि लागत भी कम होती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : रबी महोत्सव में किसानों ...