खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता बोरना पंचायत में गंगा के बाढ़ का लगातार जल स्तर में वृद्धि होने के कारण पंचायत के कई वार्डों में बाढ़ का फैलता जा रहा है। वार्ड नंबर 10 के कई घरों में बाढ़ का पानी भी प्रवेश कर गया है। पानी धीरे-धीरे वार्ड नंबर एक, चार,आठ,नो एवं ग्यारह में पानी फैल रहा है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोरना के मैदान में भी पानी प्रवेश कर गया है। हालांकि पानी बढ़ने का रफ्तार बहुत ही धीमी है जिससे लोगों के बीच कोई भय का माहौल नहीं दिख रहा है। मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल ने गुरुवार को बताया कि वे लगातार बाढ़ से प्रभावित वार्डों का दौरा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जमींदारी बांध टूटने से बोरना गांव में फैल रहा बाढ़ का पानी, आवागमन प्रभावित बोराना पंचायत में एक ही नाव का परिचालन किया जा रहा है। बोरना गांव के उत्क्...