Khagaria News: गोगरी: बाढ़ में हुई तबाही का बीडीओ ने लिया जायजा
खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड में गंगा की बाढ़ से पंचायतों हुई तबाही का गोगरी बीडीओ ने जायजा लिया। सोमवार को बीडीओ रघुनंदन आनंद, समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह ने गोगरी, बोरना, बन्नी, रामपुर, मीरगंज आदि बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया। बाढ़ के दौरान पंचायत की अधिकांश सड़के बदहाली के कगार पर था। वही बाढ़ पीड़ितों के घर के आसपास गढ्ढे में जल जमाव था। कई पीड़ितों के घर मे पानी जाने से घर गीला था। वही कई परिवार के लोग बिलीचिंग की मांग करने लगे। वीडियो ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं एवं सड़को की बदहाली की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजेंगे। इधर पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार जीआर राशि मांग रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.