Khagaria News: गोगरी: बाढ़ में टूटी सड़क को मुखिया ने कराया दुरुस्त
खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में आई गंगा की बाढ़ में राजपूत टोला में शिव मंदिर से लेकर बनिया टोली में सड़क के नीचे से मिट्टी निकल जाने से ट्रैक्टर का परिचालन होने जे सड़क टूट गई थी। जिससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बुधवार को बोरना पंचायत की मुखिया यासमीन ने अपनी निजी कोष से टूटी हुई सड़क पर राबिश गिरवाकर आवागमन बहाल कराया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो नासिर इकबाल, महावीर झा, सूरज रजक, विनोद सह, आलोक सिंह, साबिर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.