Khagaria News: गोगरी: बाढ़ में जर्जर हुई सड़क की मरम्मत हुई शुरू
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बौरना पंचायत का मुख्य सड़क बाढ़ में काफी जर्जर हो गई थी। जिससे आवागमन में लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। डीएम के निर्देश पर बोरना पंचायत की जर्जर सड़क की मरम्मत की गइर। बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नासीर इकबाल ने बताया कि छोटी बोरना ढाला से दरगाह चौक होते हुए पंचायत भवन से उच्च विद्यालय तक सड़क जर्जर स्थिति में थी। उस पर काम करने के लिए टेंडर भी हुआ था, लेकिन कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। बहुत दिन कोर्ट में केस भी चला। बाढ़ आने से सड़क स्थिति और भी बदतर हो गई थी। इस समस्या को समय-समय पर वरीय अधिकारी को अवगत कराया गया। बीते दिनों बोरना पंचायत का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी के पास भी रोड की समस्या को प्रमुखता से रखा। ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.