खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाइपास में गुरुवार को वाहनों के आवागमन से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम लगभग ढेर घंटे रही। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि नगर प्रशासन जमालपुर बाजार में नो एंट्री का पालन कराने में विफल हो रहा है। नो एंट्री का पालन नही होने से खुलेआम छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन जमालपुर बाजार में होता रहता है। गुरुवार को नो-एंट्री लागू होने के कारण भी करीब एक घंटे तक वाहनों से भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगो ने बताया कि नो-एंट्री लागू नही करने और वाहनों के अनियंत्रित संचालन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम में फंसे यात्रियों को...