खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर में गत फरवरी माह में बिजली के शॉटसर्किट से दो घर जलने हुए राख मामले में बुधवार को सीओ आमिर हुसैन ने पीड़ित परिवार को 12-12 हजार रुपए का दो चेक सौंपा। बताया गया कि उक्त माह में सास व बहू ने अपने पशु का चारा लाने बहियार गई थी। तभी बिजली की अचानक शॉट सर्किट से घर में आग लग गई। रामपुर सरपंच नूर आलम ने बताया कि दमकल कर्मियों को बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया था। इधर पीड़ित परिवार ने चेक देने पर सीओ और सरपंच का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...