खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी अंचल के गोदाम के भिडिलेटर को तोड़कर चोर गए और गोदाम में रखे पॉलीथिन सीट की चोरी कर चोर बाहर निकल रहे थे कि स्थानीय रात्रि प्रहरी ने चोरी के सामान के साथ चोर को पकड़ लिया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। पकड़ाए चोर की पहचान बड़ीचक के रहने वाले सुमित कुमार के रूप में हुई। लोगो ने चोर को गोगरी पुलिस के हवाले कर दिया। गोगरी सीओ ने निर्देश पर अंचल नजीर सियाशरण पासवान ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया। बताया गया कि इस घटना के पहले भी अंचल एवं प्रखंड के कार्यालयों में चोरी की घटनाएं हुई है। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर को न्यायालय में उपस्थित कराया जायगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...