Khagaria News: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन
खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के वार्ड संख्या-18 निवासी सज्जन सिंह की सुनीता देवी ने पड़ोस के तीन लोगों पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की आशंका का आरोप लगाते हुए बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि नामजद पड़ोसी उसके परिवार के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपितों की धमकियों से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.