खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर 12 पचाठ गांव निवासी दिनेश राम के पत्नी शांति देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद सिंह के पुत्र धनंजय सिंह एवं तीन चार अज्ञात लोगों पर शिकायत करते हुए जाति सूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो जाने की शिकायत की है। पहली घटना मंगलवार के दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब, जबकि दूसरी घटना बुधवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद जिस जमीन पर बसे हुए हैं, उस पर बसने के एवज में रंगदारी देने की मांग कर रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर उसे उस जगह से भगा देने की धमकी दिया जा रहा है। आवेदिका के मुताबिक वे कोसी कटाव से विस्थापित हैं एवं सरका...