खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के लगमा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हुई। घटना में बिरंची सिंह और उनके पुत्र कंचन सिंह समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। बिरंची सिंह और कंचन सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका सिर फट गया। जानकारी के अनुसार, लगमा गांव में एक पक्ष के लोग अपनी गाय को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके भाई के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल आरोप है कि इस दौरान बिरंची सिंह, कंचन सिंह सहित घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज ...