खगडि़या, अक्टूबर 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक प्रतिनिधि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर को बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कंजरी पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंचायत सचिव मणि कुमार चौरसिया, पंचायत रोजगार सेवक अनुपम सिन्हा, ग्रामीण आवास सहायक ललन कुमार निराला, स्वच्छता पर्यवेक्षक गौतम कुमार, ग्राम कचहरी सचिव सरिता सुमन, मुखिया चंपा देवी, पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, मुखो सदा सहित सुरक्षा कर्मी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह ने ग्रामसभा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना, व...