खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड में गंगा नदी की उफान से एक बार फिर जीएन बांध के बाहर बसे लोगो के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ क्षेत्र के लोगों की स्थिति यह है की बाढ़ के भाय से विस्थापित हो रहे हैं। जहां दियारा से पशुओं का आना शुरू हो गया है। वही दूसरी ओर बाढ़ का भय लोगों के बीच कहर बनकर बरसने लगा है। परबत्ता प्रखंड का तकरीबन 10 पंचायत आंशिक व पूर्ण रुप से बाढ़ से प्रभावित होती रही है। वर्तमान में जहां दरियापुर भेलवा पंचायत के शर्मा टोला, जोड़ावारपुर पंचायत के कज्जलवन, तेमथा करारी पंचायत के शर्मा टोला व मुस्लिम टोला, सौढ दक्षिनी पंचायत के विकाशनगर भरतखंड, लगार आदि गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। वर्तमान में विभाग द्वारा तेमथा करारी क़ो दो व लगार क़ो एक नाव उपलब्ध कराया गया है। जबकि प्र...